थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम पड़ोसी ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया। परिजनाें की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते हैं कि 10 वर्षीय बालिका पड़ोसी के घर टीवी देखने गई थी। उस दौरान पड़ोसी अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था। घर में मौजूद उसकी दो बेटियों के साथ वह टीवी देख रही थी। इसी बीच पड़ोसी रामराज वहां पहुंच गया। उसने पड़ोसी की दोनों बेटियों को बहला फुसलाकर बाहर भेज दिया। उसके बाद दरवाजे की कुंडी बंद कर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की चीख सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि आरोपी युवक वहां से भाग निकला। बालिका ने परिजनों से आपबीती बताई। मामले की शिकायत के बाद जेठवारा पुलिस ने गुरुवार को आरोपी रामराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गूंगा है।