पांच दिन पहले दो युवकाें पर गांव के ही लोगाें ने फायर झाेंक गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में चार आरोपियाें के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।
लालगंज के पूरे तिलकराम में बीती 5 फरवरी की शाम को विमलेश गुप्ता व रोहित गुप्ता को बाइक से आए गांव के ही चार युवकाें ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए दोनाें युवकाें को आनन फानन में लालगंज सीएचसी लाया गया। यहां हालत नाजुक देख इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में गंभीर दशा में भर्ती कराया गया है। घटना के पांचवें दिन पीड़ित विमलेश के पिता स्वामीनाथ गुप्ता ने गांव के ही शिवाकंात पुत्र दुजई, भोलानाथ पुत्र दुजई, विश्वनाथ पुत्र पंचम व दुजई पुत्र बचान के खिलाफ गोली मारने की तहरीर दी।
शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपियाें की तलाश में गांव में दबिश दी, लेकिन सभी के घर से फरार होने के चलते गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। कोतवाल ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियाें को दबोचकर जेल भेजा जाएगा।