फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 06 Oct 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
डीजल लेकर लौट रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


उन्नाव जनपद का रहने वाला इमामुद्दीन (24) पुत्र रज्जाक कई दिन पहले अपनी ससुराल सराय नाहर राय आया था। गुुरुवार की सुबह धान की सिंचाई के लिए पंपिंगसेट चलाया गया था। पंपिंग सेट के लिए इमामुद्दीन डीजल लेने के लिए होला का पुरवा गया था। डीजल लेकर वह लौट रहा था। रास्ते में जब पह ऊदापुर नर्सरी स्कूल के पास पहुंचा। तभी मोड़ के करीब होला का पुरवा की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों के पहुंचने पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग भागकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह सुनते ही परिजन रोते-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें