फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति हटाने को लेकर प्रदर्शन करने वाले 28 लोगों पर केस

Fri, 06 Oct 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति हटाने को लेकर हुए चक्काजाम और प्रदर्शन करने वाले तीन नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन सभी के खिलाफ एक भाजपा नेता, एक विद्यालय प्रबंधक और स्वयं पुलिस ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन सभी पर धार्मिक भावना भड़काने, बलवा, हाथापाई, सरकारी काम में बाधा, धमकाने का आरोप लगाया गया है।  
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज चौराहे पर कुछ लोगों ने ऐंधा गांव में कब्रिस्तान की जमीन से मूर्ति हटवाने को लेकर चक्काजाम किया था। इस दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ हाथापाई की गई। इस मामले में भाजपा नेता अभय प्रताप पप्पन की तहरीर पर अमित उपाध्याय और 25 अज्ञात लोगों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, छवि धूमिल करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी मामले में सब इंस्पेक्टर सुरेश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने बलवा करने, राजकीय कार्य मे बाधा डालते हुए हाथापाई करने, सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने और समाज मे दहशत पैदा करने के आरोप में तीन लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। इसी क्रम में आरएसएमपी इंटर कालेज कालेज रायपुर असकरन के प्रबंधक दिनेश मिश्रा ने भी तहरीर देकर अमित उपाध्याय पुत्र सुरेश नारायण के खिलाफ गाली गलौज करने, फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने व रास्ता रोकने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इतने सारे मुकदमो की जानकारी होने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।  

कुछ दिन पहले आरएसएमपी इंटर कालेज में छात्र अंकित को कुछ बाहरी लोगों ने मारापीटा था। आरोप है कि विद्यालय को बदनामी बचाने के लिए विद्यालय प्रबंधक व प्रिंसिपल ने उसे धमकाया था। इसके चलते वह बीमार हो गया। बाद में इसकी तहरीर छात्र के पिता ने थाने में दी तो विद्यालय प्रबंधक ने इलाज के लिए कुछ पैसे देकर समझौता करने का प्रयास किया। बाद में विद्यालय प्रबंधक ने आरोप लगाया कि उनसे तीन लाख रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि छात्र के पिता और भाई ने भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह से थाने में दबाव बनवाकर रिपेार्ट दर्ज करानी चाही। जब उन्होंने मना कर दिया तो उनके गांव में प्रशासन द्वारा हटवाई गई मूर्ति को ठीकरा उन पर फोड़ते हुए सोशल मीडिया पर गलत बयानबाजी की जाने लगी। इससे भी बात नहीं बनी तो दो अक्टूबर को चौराहे पर चक्काजाम किया गया। इसमें पहले एसओ पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। बाद में प्रशासन के सख्त होने पर ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया गया। हालांकि इसे संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने संबंधित पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने का निर्देश दे दिया था। इसी दौरान भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ने भी तहरीर दी और आरएसएमपी डिग्री कालेज के प्रबंधक ने भी पूर्व में तहरीर दी थी। इन सभी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें