फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की धुनाई

Mon, 19 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुवंसा/ गौरा। आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को कमरे में बंदकर जमकर पीटा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी और लड़की के पिता को अपने साथ थाने ले आई। जहां गांव के लोगों का जमघट लगा हुआ है।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक प्रेमिका अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाने लगी। पहले तो उसने मना कर दिया। इससे नाराज प्रेमिका ने धमकी दी कि वह अपनी जान दे देगी। प्रेमिका के जान देने की बात सुनते ही प्रेमी भागकर उसके घर पहुंचा। कड़ाके की ठंड में परिवार के लोग सो रहे थे। प्रेमी अपनी महबूबा के साथ उसके कमरे में चला गया। तभी लड़की के परिजन जाग गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाकर लड़की को बाहर निकाला और प्रेमी को कमरे में बंद कर पीटने लगे।

 गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिटाई से घायल युवक को कमरे से बाहर निकलवाया। इसके बाद प्रेमी और लड़की के पिता को थाने ले आई। वहां रात में ही लड़की के पिता को ठंड लग गई। उसकी दशा देख पुलिसकर्मी उसे आनन-फानन सीएचसी ले गए। इलाज कराने के बाद पुलिस उसे थाने ले आई और अलाव के पास बैठा दिया। इस दौरान तमाशबीनों का जमघट लगा रहा। इस बाबत एसओ केडी सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें