फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्ट खुलने से गिरा मजदूर, मौत

Mon, 19 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। हाईटेंशन तार खींचने के लिए ट्रैक्टर से रस्सी के सहारे खंभे पर चढ़ रहे एक मजदूर की बेल्ट खुल गई। इससे वह नीचे गिर गया। साथी उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथी शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


बाबागंज विकास क्षेत्र के प्रीतमपुर में 33 हजार वोल्टेज लाइन का तार दुरुस्त करने का काम चल रहा था। खंभे से होकर तार तक पहुंचने के लिए एक पहिया के माध्यम से रस्से में बेल्ट बांधकर मजूदर को ऊपर ले जाया जा रहा था। कई फिट ऊपर होने के कारण एक तरफ से एक ट्रैक्टर रस्से को खींचता था तो दूसरी तरफ मजदूर ऊपर तक पहुंच जाता था। शनिवार देर शाम यह काम चल रहा था।

इसमें एक पश्चिम बंगाल का मजदूर भी था। वह बेल्ट बांधकर ऊपर जा रहा था और तार कस रहा था। अचानक ऊपर उसकी बेल्ट खुल गई। वह ऊपर से चिल्लाया, लेकिन आवाज नीचे नहीं आ सकी। इसी बीच वह करीब 150 फिट ऊंचाई से नीचे आ गिरा। साथी आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें