फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, ड्राइवर भागा

Wed, 29 Jul 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा (प्रतापगढ़)। इलाहाबाद जा रही एक निजी बस मंगलवार को ब्रेक फेल होने से गुजवर गांव के पास पलट गई। इसमें 24 स्कूली बच्चों समेत करीब 45 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना पर संग्रामगढ़ और महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाबागंज पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद निवासी बृजभूषण शुक्ला की बस गुजवर से इलाहाबाद के बीच चलती है। मंगलवार को बस का ड्राइवर किसी काम से दूसरी जगह चला गया था। उसके स्थान पर दूसरा ड्राइवर बस लेकर रवाना हुआ। स्कूल का टाइम होने के कारण बस में करीब दो दर्जन से अधिक बालिकाएं और बालक बैठे थे। इसके अलावा अन्य लोग भी गुजवर से इलाहाबाद जाने के लिए बैठे थे।

बस करीब आधा किमी ही आगे गई थी कि खड्ढ में जाकर पलट गई। इससे चीखपुकार मच गई। शोर पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। महेशगंज और संग्रामगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को पीएचसी भेजवाया। इसी बीच ड्राइवर मौके से भाग निकला। लोगों का आरोप है कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। इसके चलते हादसा हो गया। पुलिस बस को महेशगंज थाने ले गई।
विज्ञापन


बस के रवाना होने का समय सुबह आठ बजे का है। इससे इसमें छात्र और छात्राएं भी बैठी हुई थीं। सभी को बाबागंज इंटर कालेज में जाना था। इनमें गुजवर गांव की मुशायरा बानो (16), समीर अहमद (12), इस्तियाबानो (14), निंदा बानो (10) और  मो.इमरान (40) आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके साथ ही दो अन्य लोगों को भी बाबागंज पीएचसी में इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है।

इसके अलावा हुदा बानो (16), मुसारा (15), तौफीक (14), रेहानाबानो (17), राजीबानो (12), अल्फिया बानो (14), खुशबू बानो (15), गुलनार (10), मो.शायद (17), मो. कैफ (14), गुलशनबानो (13), सदाबानो (13), फिरदोष (15), जरीना बानो (17) के साथ ही अमीना खातून (40), आयशा (50), सावित्री देवी (30) भी घायल हुईं। इन सभी का बाबागंज पीएचसी में ही इलाज चल रहा है। पीएचसी के अधीक्षक डॉ.राजीव का कहना है कि करीब 45 लोगों को भर्ती किया गया था। जिन्हें मामूली चोटें आई थीं, उनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें