फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

Wed, 07 Nov 2018 07:34 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बाइक की टक्कर से मासूम की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के चतुरपुर निवासी कृष्णा सरोज की पांच वर्षीय बेटी कामनी बुधवार शाम सामान खरीदने के लिए प्रतापगढ़-अमेठी राजमार्ग पार कर रही थी। घर के पास ही अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे कामनी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे उठाया और परिजनों को जानकारी देने के साथ ही संडवाचंद्रिका सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने कामनी को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार अमेठी की ओर से प्रतापगढ़ जा रहा था। पुलिस ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, मगर वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने कामनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें