बिधूना(औरैया)। कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे नवीन बस्ती में बीती रात चोरों ने बंद घर से हजारों का सामान उठा ले गए। घटना के समय घर वाले कानपुर गए हुए थे। चोरी की सूचना मिलने पर लौटे गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
नवीन बस्ती निवासी शिवेंद्र कुमार उर्फ सौरभ पुत्र वीरेंद्र सिंह चार-पांच दिन पहले घर में ताला बंद कर अपने परिवार के पास कानपुर गए थे। बुधवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने मकान खुला देखा तो जानकारी की, लेकिन अंदर किसी के न होने पर तत्काल इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही कानपुर से वापस आए गृहस्वामी ने मकान में अंदर जाकर देखा तो एक गैस सिलेंडर, रेडियो, इंवर्टर, बैटरी व मारुति बैन की एक बैटरी, कपड़ा व बर्तन समेत लगभग 50 हजार रुपये का सामान गायब मिला।
मोहल्ले वालों ने बताया कि गृहस्वामी सौरभ प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी व बच्चे कानपुर मेें रहते हैं। चार-पांच दिन पहले वह दीपावली त्योहार को लेकर पत्नी व बच्चों के पास कानपुर गया था। इसी दौरान सूना घर पाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। उधर, इस बाबत कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
बंद घर से चोर हजारों का माल ले उड़े
दुर्गा मंदिर के पीछे नवीन बस्ती में हुई वारदात