फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पूर्व लखपेड़ा से छीनी गई अपाची समेत दो बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज थाने की पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर दो बाइक बरामद की है। उधर, शंक होने पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ लोग भाग निकले। पुलिस ने एक बाइक मालिक का पता लगा लिया है। दूसरी के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

महेशगंज थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माघी तकिया गांव में एक व्यक्ति के घर छीनी गई बाइक के साथ तीन व्यक्ति मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ तकिया गांव के नफीस के घर पर दबिश दे दी। यहां पुलिस के पहुंचने की जानकारी होने से वहां बैठे बदमाश भाग निकले। इस दौरान पुलिस को वहां दो बाइकें मिली। दोनों बाइकों को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। बरामद की गई सफेद अपाची के बारे में छानबीन करने पर पता चला कि एक माह पूर्व संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा इंटर कॉलेज के पास मुरैनी निवासी धीरेंद्र यादव की अपाची बाइक तीन बदमाशों ने मारपीट कर छीन ली थी। इस पर पीड़ित ने संग्रामगढ़ थाने मे तहरीर देकर दो लोगों पर शंका जाहिर करते हुए एक अज्ञात समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें