फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगरौरा ब्लाक प्रमुख के पति पर लूट का केस 19-19-51

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख के पति पर लूट का केस
विज्ञापन

युवक ने बाइक सवार दोस्तों के साथ पीटने और 63 हजार रुपये लूटने का लगाया आरोप
कुछ दिन पहले ब्लॉक प्रमुख ने कैबिनेट मंत्री पर साजिश और उनके भतीजे पर धमकाने का लगाया था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/पट्टी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र एक युवक ने मंगरौरा ब्लॉक की प्रमुख कंचन वर्मा के पति पर दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट करने और 65 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने प्रमुख पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सियासी माहौल गरमा गया है। कुछ दिनों पहले ब्लॉक प्रमुख ने भी कोहड़ौर पुलिस को तहरीर देकर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह पर साजिश और उनके भतीजे पर धमकाने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद इसे मनगढ़ंत करार दिया था।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंसापट्टी निवासी रामप्रताप वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे वह बाइक से पट्टी स्थित सहकारी बैंक में लोन जमा करने जा रहा था। गांव के करीब ही पंपिगसेट के पहले चार नकाबपोश लोगों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। वे उसकी पिटाई करने लगे। इस दौरान दो हमलावरों का मुंह खुल गया। जिससे वे पहचान में आ गए। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो वे भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। सीओ पट्टी शशि शेखर दीक्षित ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जिसमे मंगरौरा के प्रमुखपति कुलदीप वर्मा और स्वामीनाथ के अलावा दो अज्ञात लोगों के नाम हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसा तो है नहीं कि प्रमुखपति किसी के साथ मारपीट नहीं कर सकते। बतादें कि अभी कुछ दिनों पहले ब्लॉक प्रमुख कंचन वर्मा ने कोहड़ौर पुलिस को तहरीर देकर कैबिनेट मंत्री की साजिश पर उनके भतीजे व सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर धमकाने व ब्लॉक परिसर की चहारदीवारी गिराने का आरोप लगाया था। दूसरे दिन सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के भाई दिनेश गुप्ता प्रमुख को समर्थन देने के लिए मंगरौरा ब्लाक पहुंच गए। यहां बीडीसी सदस्यों ने शक्ति प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें