फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरना था शाहजहांपुर, अमरोहा में ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली के साहिबाबाद से ट्रेन में शाहजहांपुर आने के लिए सवार हुए युवक की अमरोहा के कैलसा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शिनाख्त नहीं हो पाने पर शव अमरोहा पोस्टमार्टम हाउस की मॉरचरी में रखा है।
विज्ञापन

जीआरपी ने कैलसा के पास शुक्रवार सुबह लगभग चालीस वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किया था। तलाशी के दौरान उसकी भूरे कलर की पैंट की जेब से दिल्ली के साहिबाबाद से शाहजहांपुर तक का टिकट और सुंदरी कंपनी की बीडी के दो बंडल बरामद हुए। उससे कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। युवक सफेद और नीली धारी वाली लाल रंग की शर्ट पहने था। युवक पीली धातु की अंगूठी पहने था। उसके हल्की दाढ़ी थी। जीआरपी उसकी शिनाख्त के प्रयास में लगी है। शव अमरोहा पोस्टमार्टम हाउस की मॉरचरी में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें