फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, ननद ने तेजाब से जलाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। तलाकशुदा बताकर एक महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। उसका पति कमाने के लिए सऊदी अरब गया है। आरोप है कि शुक्रवार को महिला की सास और ननद ने उसे पीटा और तलाकशुदा बताते हुए भगाने लगीं। उसके न जाने पर ननद ने उस पर तेजाब डालने का प्रयास किया। हालांकि बाद में परिजनों ने ही उसे पकड़ लिया। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार कुंडा निवासी एक युवक सऊदी अरब गया है। उसकी पत्नी का आरोप है कि ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे हैं। आए दिन उसकी सास और ननद उससे मारपीट करती हैं। शुक्रवार सुबह पहले तो उसके साथ दोनों ने मारपीट की। इसके बाद उससे कहा कि उसके पति ने उसे तलाक दे दिया है। अब वह अपने मायके रधौली जाकर रहे। महिला ने ससुराल में ही रहने की बात कही तो ननद ने उसकी देाबारा पिटाई कर दी। इसके साथ ही घर में रखा तेजाब उठा लाई और उसके ऊपर डालने का प्रयास किया। इस दौरान उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें