युवक को सरेबाजार दौड़ाकर पीटा
किशुनगंज। दुकान पर बाल कटवा रहे युवक को दबंगों ने दौड़ाकर पीटा। कंधई थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी अनुज कुमार तिवारी सोमवार को बाल कटवाने के लिए दुकान पर बैठा था। तभी पांच लोग हाकी डंडे से लैश होकर पहुंचे। उन लोगों ने अनुज को दुकान से घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। सरेबाजार उसे दौड़ाकर पीटते रहे। बाजार के लोग भी उसकी जान बचाने के बजाय खामोश बने रहे। किसी तरह हमलावरों के चंगुल से बचकर वह भाग निकला। उसने पुलिस को तहरीर दी।
युवती से दुष्कर्म का प्रयास
किशुनगंज। शौच के लिए निकली युवती से पड़ोसी गांव के युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 16 मार्च को शौच के लिए निकली थी। जहां उसे पड़ोसी गांव के दो युवकों ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ दबोच लिया। वे उसकी लज्जा भंग करने की कोशिश करने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रुपये दिलाने की लगाई गुहार
किशुनगंज। रुपये दिलाने की गुहार बुजुर्ग ने पुलिस से लगाई है। कंधई थाना क्षेत्र के नेवरा निवासी भगवानदीन का आरोप है कि वह कुरूक्षेत्र से अपनी पेंशन लाया था। घर के कुल रुपये मिलाकर एक लाख पांच हजार रुपये मधुपुर के एक व्यक्ति गिनने के लिए लिए। वह शाम होने के कारण रुपये दूसरे दिन ले जाने के लिए बोले थे। दूसरे दिन जाने पर वह उसे डाट फटकार कर भगा दिए। शिकायत मिलने पर कंधई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हत्या-बैंक लूट में पुलिस के हाथ खाली
भुलियापुर के 50 हजार इनामी तौकीर की पुलिस को तलाश
जेल पहुंचकर एसटीएफ ने बंदियों से ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर में सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम पुलिस के हाथ खाली हैं। मार्बल व्यापारी व युवक की हत्या करने वालों तक पहुंचना तो दूर घटना की वजह तक पुलिस नहीं बता सकी। बंधन बैंक में हुई लूट की घटना में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब पुलिस पचास हजार के ईनामी तौकीर की तलाश रही है।
शहर के सदर बाजार मेें मार्बल व्यापारी राजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के करीब दो माह बाद भी पुलिस घटना की तह तक नहीं पहुंच सकी। अधिकारियों के आदेश पर वाराणसी एसटीएफ, लखनऊ व प्रयागराज की टीम को लगाया लेकिन नतीजा शून्य रहा। शनिवार को मीराभवन स्थित बंधन बैंक से बदमाश दिनदहाड़े 1.30 लाख रुपये लूटकर भाग निकले। तीन दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। पुलिस का तमाम प्रयास व्यर्थ चला गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को कोई खास मदद नहीं मिल सकी। एसटीएफ के सीओ नावेंदु सिंह अपनी टीम के साथ जिला कारागार पहुंचे। जेल में बंद भुलियापुर, आजाद नगर के बदमाशों से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो पुलिस व एसटीएफ को तौकीर की तलाश है। आशंका जताई जा रही है कि उसके जरिए ही सदर बाजार निवासी अशोक शर्मा और मार्बल व्यापारी राजेश सिंह की हत्या का राज खुल सकता है। फिलहाल पुलिस व एसटीएफ का प्रयास अभी तक सफल नहीं हो सका। तीसरे दिन भी बैंक लूट में पुलिस के हाथ खाली हैं।