फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 26
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
कस्बे में घूमकर लोगों को दिया मतदान करने का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। प्राथमिक शिक्षकों ने कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। रैली को तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्राथमिक शिक्षकों ने बीआरसी भवन से रैली निकाली। इस दौरान भारी संख्या में जुटे शिक्षकों ने लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया। रैली को हरी झंडी दिखाकर तहसीलदार रामजनम यादव ने रवाना किया। इसके बाद रैली मेन चौराहा, भगवन तिराहा, पोस्टआफिस तिराहा, दीवानी न्यायालय केसामने से होते हुए ब्लाक, खैराती रोड होते पुन: बीआरसी भवन पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के महेशगंज बाजार निवासी राजेश (32) पुत्र जगदीश प्रसाद केसरवानी सोमवार को हीरागंज बाजार में खड़ा था। इस दौरान उसे एक बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बस को रोकवा लिया। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे कुंडा सीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने पकड़ी दो सौ लीटर शराब
कुंडा/बाबागंज/बाघराय(ब्यूरो)। अलग-अलग थानों में पुलिस ने दो सौ लीटर शराब के साथ ही कुंतलों लहन बरामद किया। शराब के साथ ही लहन को पुलस ने नष्ट करा दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जमेठी गांव निवासी रोशनलाल पुत्र झुरई के घर से पुलिस ने 20 लीटर शराब, इसी गांव के नोखेलाल पुत्र गंगू के घर से 20 लीटर व बाबूगंज बाजार निवासी नत्थ पुत्र लड्डू बेडिय़ा के घर से 30 लीटर व गायत्री पुत्र सजनलाल निवासी ऊगापुर के घर से 40 लीटर शराब बरामद की गई। इस दौरान कुंतलों लहन भी बरामद हुआ जिसे पुलिस ने नष्ट करा दिया। उधर महेशगंज थाना क्षेत्र के ठाकुर राम का पुरवा झींगुर निवासी लालता प्रसाद पाल पुत्र रामेश्वर को महेशगंज पुलिस ने 40 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। बाघराय के महराजपुर में पुलिस ने कुसुम देवी पत्नी तेजबहादुर के यहां से 40 लीटर शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके पर मिले लहन को नष्ट करा दिया गया। इस दौरान पुलिस ने कुसुम को हिरासत में ले लिया।

लाभार्थियों के आधार फीडिंग में देरी पर होगी कार्रवाई : पीडी
बाबागंज(ब्यूरो)। बाबागंज ब्लाक में सोमवार को परियोजना निदेशक दयाराम यादव आ धमके। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में आधार फीडिंग में देरी के लिए ग्राम विकास अधिकारियों की जमकर क्लास ली। इस दौरान उन्होंने अविलंब लाभार्थियों के आधार फीड कराने के लिए कहा। एक सप्ताह में आधार फीडिंग नहीं कराने वाले ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं पूर्व में आवास प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को आवास की 90 दिहाड़ी की रकम 15700 रुपये मजदूरी के भुगतान कराने के लिए बीडीओ बाबूराम पाल को निर्देशित किया। साथ ही अधूरे पड़े आवासों को भी जल्द पूर्ण कराने को कहा। इस दौरान राम अंजोर पांडेय, महरानीदीन, कुलदीप त्रिपाठी, काशीनाथ वर्मा, नरेश यादव, राम प्रताप यादव, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।

अच्छे कार्यों से होती है व्यक्ति की पहचान : स्वामी प्रसाद
बाघराय(ब्यूरो)। निष्ठावान व निडर कार्यकर्ता थे उमाशंकर मौर्य। उन्होंने अपनी समाज सेवा की बदौलत एक अलग पहचान बनाई थी। अल्पआयु में वह हमारे बीच से चले गए। उन्हें यह समाज उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों से हमेशा याद करता रहेगा। यह बातें कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्व. उमाशंकर मौर्य की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों के बीच कहीं।
उन्होंने कहा कि उमा शंकर मौर्य जब छोटे थे तब से ही हमारे साथ थे। जो समय बचता था समाज सेवा में लगाते थे। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। हम हमेशा सुख दुख में इस परिवार के साथ हैं। इस दौरान शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा पवन गौतम, ननकू राम मौर्य, रामसेवक मौर्य, बांकेलाल चौरसिया, रामकुमार मौर्य, संदीप मौर्य, रामजस मौर्य, रामकिशुन, अशोक मौर्य, अभय मौर्य, महादेव मौर्य, शालिकराम मौर्य, पूर्व प्रमुख राधेश्याम मौर्य, देवदत्त मौर्य मौजूद रहे। संदीप मौर्य ने आए हुए लोगों के प्रति आभार जताया।

अनियंत्रित पलटी बाइक, तीन घायल
कुंडा (ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र के कंधई का पुरवा गांव निवासी मनीष कुमार हरिजन (32) पुत्र मुन्ना हरिजन गांव के ही मिथुन पटेल (19) व पंकज पटेल (30) के साथ बाइक से कुंडा जा रहे थे। रास्ते में बेती कोठी के सामने इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। घटना देख रहे आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बच्चों को मिला स्टार रीडर अवार्ड
कुंडा(ब्यूरो)। नगर पंचायत कुंडा के मां अंबे कालोनी स्थित चिल्ड्रन पैराडाइस स्कूल में 24 मार्च 2018 को स्कालास्टिक संस्था दिल्ली के माध्यम से स्टार रीडर परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें विद्यालय के 40 बच्चों ने भाग लिया था। इसका परिणाम आने पर रविवार को संस्था के एरिया मैनेजर कानपुर शशांक शुक्ला ने विद्यालय पहुंचकर अंजली तिवारी, मोहम्मद जैद, महक गुप्ता, कार्तिकेय सरोज, हर्षित यादव, श्याम यादव, प्रशांत निर्मल, आराध्या तिवारी, अनन्या मिश्रा, हिमांशु पटेल, अनुभव यादव आदि छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर प्रबंधक पीएन पांडे, प्रधानाध्यापिका विनीश फातिमा, कमलेश शुक्ला, राम सुफल शुक्ला, कुसुम त्रिपाठी, नंदिता सिंह समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें