फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ बनकर ट्रक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। एआरटीओ बनकर ट्रक लूटने वाला अंतर्जनपदीय गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को धर दबोचा। जिसमे चोरी की सीमेंट खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल है। उनके पास से तमंचा, चाकू संग टीयूवी बरामद हुई। जिसे वे लूटपाट के लिए प्रयोग करते थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए मानधाता व सार्विलांस प्रभारी की टीम निकली हुई थी। विश्वनाथगंज-मानधाता मोड़ पर एक संदिग्ध टीयूवी खड़ी मिली। जिसके पीछे बदमाश छिपे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा, चार चाकू, टोल पर्ची, सात मोबाइल, टीयूवी कार व 37 सौ रुपये बरामद किए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि फर्जी एआरटीओ बनकर ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बताया कि 27 सितंबर को विश्वनाथगंज के पास उन्होंने सीमेंट लदा ट्रक लूटा था। चालक को हाथ्र-पैर बांधकर गायघाट रोड पर फेंक दिया था।

सीमेंट रायबरेली जनपद के जगतपुर में बेची थी। तीस हजार रुपये में सौदा तय हुआ था लेकिन 10 हजार रुपये ही मिला था। बाद में लूटा गया ट्रक सलौन रोड भदोखर थाना क्षेत्र में लावारिस मिला था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। 26/27 अक्तूबर को थरवई इलाहाबाद में सरिया से लदा ट्रक लूटा था। जिसे रायबरेली जगतपुर में व्यापारी राजकिशोर के हाथ बेचने गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सौरभ त्रिपाठी उर्फ राहुल त्रिपाठी पुत्र विनोदचंद्र त्रिपाठी निवासी बुढियामाई मंदिर दहिलामऊ नगर कोतवाली, मनीष उर्फ चड्ढा पुत्र दसई निवासी दहिलामऊ, आशीष सिंह पुत्र दुर्गविजय सिंह पुराना होमगार्ड कार्यालय, अंकुर सिंह पुत्र रितुराज सिंह निवासी बरिस्ता उड़ी का डीह थाना जेठवारा और हिमांशू साहू पुत्र शैलेश साहू निवासी बरियापुर बरिस्ता जेठवारा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सौरभ, मनीष और अंकुश के ऊपर आपराधिक मुकदमे सुलतानपुर, इलाहाबाद, रायबरेली में दर्ज है। इसके अलावा चोरी का सामान खरीदने वाले व्यापारी राजकिशोर पुत्र देवचंद्र निवासी गोकुलपुर रुझइयां थाना जगतपुर रायबरेली को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े बदमाशों के फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें