फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापे के दौरान पकड़ी 46 पेटियां देसी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मांदली में शराब की 46 पेटियां पकड़ी
विज्ञापन

पुलिस ने की छापामारी, एक अन्य व्यक्ति से चार बोतलें की बरामद
पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
पुलिस के हाथ शराब की एक बड़ी खेप लगी है। ठियोग पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ठियोग के साथ लगते माईपुल के मांदली गांव निवासी बुद्धि राम पुत्र गंगिया राम के घर पर छापामारी की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष ठाकुर ने टीम के साथ देसी शराब की 46 पेटियां पकड़ी। उधर साथ लगते मत्याना में भी एक व्यक्ति से अवैध शराब की चार बोतलें पकड़े जाने पर मामला दर्ज किया गया। मस्त राम पुत्र श्रीनाथ निवासी मत्याना देसी शराब की चार बोतलों को लेकर जा रहा था पुलिस ने नाके के दौरान शक के आधार पर मस्त राम को पकड़ा। तलाशी के दौरान उससे शराब मिली। विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस कार्रवाई करने से नहीं चूक रही है। डीएसपी बलबीर जसवाल ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें