फोटो..
ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
लालगंज इलाके के सरायजगत के बोधी का पुरवा की घटना
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के सराय जगत के बोधी का पुरवा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के राजातारा निवासी शंकरदत्त की पुत्री आंचल (14) पूर्व माध्यमिक विद्यालय असैनापुर में आठवीं की छात्रा थी। गुरुवार सुबह वह दर्शन करने के लिए पैदल ही इनहन भवानी धाम जा रही थी। इस बीच लालगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इससे छात्रा को गंभीर चोटें आईं। आननफानन में लोगों ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को कोतवाली खींच ले गई। छात्रा की मां मालती देवी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।