संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत
राजगढ़। संदिग्ध दशा में एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। नगर कोतवाली के भिलमपुर निवासी ज्ञानी सिंह (70) रविवार दोपहर नाई की दुकान पर जा रहा था। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित डगैंता गांव के समीप हाईवे पर अचानक लड़खड़ा कर गिर पड़े। कुछ ही पल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। परदेश से लौट से युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने लूट लिया। थाना क्षेत्र के सहजवार गांव निवासी हीरालाल हरिजन परदेश से कमाकर घर लौट रहा था। शनिवार रात 11 बजे रानीगंज में बस से उतरकर पैदल ही घर के निकल पड़ा। कुछ दूर जाने के बाद पचरास गांव में स्थित एक पेट्रोल टंकी के पास पानी पीने के लिए रुक गया। कुछ देर बाद वहां पहुचे बाइक सवार तीन लोगों ने उसे जबरन चाय पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए।