फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन ओवरलोड ट्रकों को पुलिस ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन ओवरलोड ट्रकों को पुलिस ने किया सीज
विज्ञापन

अचानक हुई कार्रवाई से ट्रक संचालकों में मचा हड़कंप
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने छह ओवर लोड ट्रकों को सीज कर दिया है। ट्रकों को छोड़ने के लिए काफी दबाव भी डाला गया, लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी गई। पुलिस की कार्रवाई से ट्रक संचालकों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने शनिवार की शाम कोतवाली में बैठक कर ओवर लोड अवैध ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने के लिए पुलिस को अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद रविवार भोर कोतवाल मनोज तिवारी के निर्देशन में पुलिस ने रामपुर बावली में नहर के समीप मोरंग व गिट्टी लदी ओवर लोड आधा दर्जन ट्रकों को कब्जे में ले लिया। ओवर लोड ट्रकों को कब्जे में लेकर पुलिस कोतवाली आ गई। अचानक ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। ट्रक को छुड़वाने के लिए कोतवाली में ट्रक संचालकों की भीड़ लग गई। पुलिस पर ट्रक को छोड़ने का दबाव भी बना, लेकिन किसी की एक नहीं सुनी गई। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने नायब तहसीलदार को कोतवाली भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कोतवाल ने बताया कि अवैध ओवर लोडिंग के आरोप में ट्रकों को सीज करते हुए रिपोर्ट न्यायालय को भेेज दी गई है।
विज्ञापन


रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे पूर्व सांसद
लालगंज(ब्यूरो)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी नगर स्थित मस्जिद के सामने सोमवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले अपराह्न तीन बजे से वह कैंप कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने दी है।

फोटो--
पीस कमेटी की बैठक में अमन चैन का आह्वान
लालगंज (ब्यूरो)। ईद के त्योहार को लेकर शनिवार की देर शाम कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने सभी वर्गों के लोगों से ईद के त्योहार पर अमन चैन बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में ईद के त्योहार पर यातायात प्रबंधन से लेकर इलाके की बाजारों में शांति व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने पर भी चर्चा की गई। सीओ रमेशचंद्र ने पुलिस कर्मियों को अपने अपने बीट में शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। पीस कमेटी की बैठक का संयोजन प्रभारी निरीक्षक मनोज तिवारी ने किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष शत्रुघन शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, एबादुर्रहमान, मो. फारुक, रमेश कौशल, प्रवीश शुक्ल, संतोष सिंह, राजू पांडेय, अवधेश सिंह, रमाशंकर तिवारी, अजय शुक्ल आदि मौजूद रहे।

पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के मनुहार में रंजिश के चलते पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। कैलाश यादव पुत्र जेपी यादव का आरोप है कि बीती 18 मई को गांव के ही राकेश, नरेंद्र, लल्लू, रघुराज व जीतेंद्र पाल ने रंजिश के चलते एक राय होकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लोहे की राड से हमला कर उसकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा समेत संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

आरोपी के घर के समीप से किशोरी बरामद
लालगंज(ब्यूरो)। बीस दिन पहले बहला कर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने आरोपी के घर के समीप से पकड़ लिया। लालगंज कोतवाली के अझारा गांव की सोलह वर्षीय किशोरी को बीती सात मई को इनहन डिहवा निवासी पवन यादव उर्फ गब्बर बहला कर ले गया था। मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर पहली जून को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। कोतवाल के निर्देशन में स्थानीय पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपी के घर के समीप से किशोरी का बरामद कर लिया है। आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


ब्रह्मदेव समाज ने संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
लालगंज(ब्यूरो)। रामपुर संग्रामगढ़ विकास खंड के खंडवा में ब्रह्मदेव समाज की बैठक जिलाध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। इसमें संगठन के विस्तार व एकजुटता को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर रजत तिवारी, आशीष तिवारी, अमित तिवारी, बालेंद्र मिश्र, दुर्गेश पांडेय, जयंत शुक्ला, दीपक तिवारी, विपिन मिश्र, शरद मिश्र, आकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें