फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चेकिंग कर रही पुलिस पर फायर झोंककर भागे बाइक सवार
पुलिस ने भी जवाब में की फायरिंग, भाग निकले बाइक सवार
बाबूगंज बाजार में मची भगदड़, पुलिस कर रही इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका/जगेशरगंज। बाबूगंज में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक पुलिस पर फायर झोंककर भाग निकले। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। फायरिंग की घटना से पुलिस इनकार कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में शनिवार की देर रात पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। प्रतापगढ़ की ओर से अमेठी जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर दो फायर झोंक दिए। पुलिसकर्मियों ने पीछे हटकर फायरिंग की, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक भागने में कामयाब हो चुके थे। इस घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। मौके पर आसपास के लोग जुट गए। धौरहरा की ओर भागे बदमाशों के पीछे पुलिस भागी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बाबत एसओ अंतू का कहना है कि चेकिंग से बचकर बाइक सवार भागे थे, लेकिन फायरिंग नहीं हुई।
विज्ञापन


कुएं में गिरने से युवक की मौत
मानधाता। कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। मानधाता थाना क्षेत्र के बेलखरी निवासी महेंद्र सिंह (32) पुत्र रमेश बहादुर सिंह रविवार की सुबह मोटर ठीक कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से कुएं में गिर गया। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कुएं से बाहर निकालने पर महेंद्र की सांसें थम चुकी थीं। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे।

दुस्साहस: लूट के मोबाइल से लुटेरे कर रहे बातचीत
जेठवारा पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी, लुटेरों को खोजने में नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। टाइनी शाखा संचालक से 81 हजार रुपये लूटने वाले बदमाश लूट के मोबाइल से बात कर रहे हैं। दुस्साहस का परिचय देते हुए बदमाश पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। जेठवारा पुलिस बदमाशों को पकडने के बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के भीखमपुर के करीब गुरुवार को बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक शरद दुबे से 81 हजार रुपये लूट लिए थे। शरद के पास रहा मोबाइल और लैपटाप भी बदमाश लूट ले गए थे। लूट की घटना के चलते ही एसओ सियाराम वर्मा को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया था। पीड़ित शरद की मानें तो शनिवार दोपहर उसकी भांजी स्वाती पत्नी विपिन निवासी छतौना ने उसके नंबर पर फोन किया था। जिसे बदमाशों ने रिसीव किया। जब उसने मोबाइल अपने मामा का बताया तो उन्होंने फोन कट कर दिया। लुटेरों के इस दुस्साहस के बाद भी पुलिस उन्हें पकड़ने का साहस नहीं जुटा पा रही है। पुलिस भी बदमाशों को पकड़ने के लिए तमाम दावा कर रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली। प्रभारी थानाध्यक्ष से टाइनी शाखा संचालक ने घटना की जानकारी दी। सीओ सदर बबिता सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीम लगी हुई है। जल्द ही कामयाबी मिलेगी।

चोरी की बाइक व तमंचा के साथ दो युवक गिरफ्तार
राजगढ़। चोरी की बाइक व तमंचा के साथ दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े। भुपियामऊ चौकी प्रभारी शनिवार की रात गश्त पर निकले हुए थे। राजगढ़ के करीब पुलिस को देख एक युवक भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए विशाल सिंह राजपति सिंह निवासी राजगढ़ के पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेजा जा रहा है। दूसरी ओर रामपुर गौरी पूरे मोहन निवासी संदीप वर्मा पुत्र राम खेलावन को चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने दबोच लिया। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


तमंचा संग युवक को दबोचा
जेठवारा। तमंचा संग युवक को पुलिस ने दबोच लिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा चौकी प्रभारी ने शमशेरगंज ईदगाह के पास से तफ्सीर पुत्र रफीक निवासी फूलपुर को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने चार वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें