फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के सेल्समैन से 38 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शराब की दुकान के सेल्समैन से 38 हजार की लूट
विरोध करने पर तमंचे के बट से पीटा
कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर। देशी शराब का ठेका बंदकर घर जा रहे सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने 38 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे तमंचे के बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के कटरिया निवासी राम सिंह (42) अठेहा बाजार स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे ठेका बंद कर वह बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और लूट का प्रयास करने लगे। सेल्समैन ने विरोध किया तो तमंचे की बट से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश उसके पास रहे 38 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची। घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल ले जाया गया। उदयपुर पुलिस ने सेल्समैन से लूट के मामले में आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शिकायत के बाद दूसरे दिन भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। एसओ ने बताया कि लूट की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा। फोटो---32
विज्ञापन

इनसेट--
छात्र की पिटाई कर मोबाइल व नकदी छीनी
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली के शिव प्रसाद का पुरवा भदारी कला निवासी आशुतोष मिश्रा पुत्र विजय शंकर शनिवार को लालगंज कोचिंग पढ़ने आया था। कोचिंग पढ़कर वह साइकिल से घर लौट रहा था। सलेम भदारी के पास राईस मिल के सामने बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उसका मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर पीटा और मोबाइल समेत जेब में रहे नौ सौ रुपये छीन लिए। पीड़ित छात्र ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
इनसेट--
सेंध काटकर दो घरों में हजारों की चोरी
लालगंज (ब्यूरो)। रामपुुर बावली चौराहे के समीप स्थित मजरे चोपसिंह में चोरों ने दो घरों से हजारों का माल साफ कर दिया। गांव के अवधेश सिंह व पांचूलाल के परिजन शुक्रवार की रात अपने कमरों में सो रहे थे। चोरों ने दोनों घरों में सेंध काटकर जेवरात, नकदी व कीमती सामान उड़ा दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।

चौबीस घंटे से अंधेरे में हैं दर्जनों गांव
सांगीपुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के घुइसरनाथ धाम विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक जल गया। इसके चलते दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी पर शनिवार को अफसरों की मौजूदगी में विद्युत विभाग की टीम ने दिनभर इनकमिंग फीडर दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक खराबी जस की तस रही। इससे इलाके के दर्जनों गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। इन गांवों की आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इस बाबत अफसर कुुछ भी बोल पा रहे हैं।
फोटो---31
लापरवाही के चलते औपचारिकता में निपटा समाधान दिवस
मायूस होकर लौटे न्याय की आस में कोतवाली पहुंचे फरियादी
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज।
अफसरों की लापरवाही के चलते पुलिस विभाग का समाधान दिवस औपचारिकता में सिमट कर रह गया। न्याय की आस में पहुंचे फरियादियों को निराश लौटना पड़ा। पुलिसकर्मियों की लापरवाही से विभाग की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जनता को न्याय दिलाने के लिए महीने के प्रथम व तृतीय शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसमें अफसरों को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। लेकिन लापरवाही के चलते अब शासन की मंशा असफल होती दिखाई दे रही है। समाधान दिवस को लेकर अफसरों व पुलिस कर्मियों की लापरवाही लालगंज में साफ दिखाई दी। कोतवाली परिसर में कुर्सियां जरूर लगाई गईं, लेकिन यहां अफसर बैठने के बजाय क्षेत्र भ्रमण पर ही रहे। पुलिस के समाधान दिवस में सीओ जहां नदारद रहे, वहीं प्रभारी कोतवाल ने भी जमीन विवाद के मामले में जाने की बात बताई। सीओ व प्रभारी कोतवाल समाधान दिवस में नहीं बैठे तो पुलिस व राजस्वकर्मी कहां रुकने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें