फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने ननिहाल गए बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। शादी में शमिल होने ननिहाल गए बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। कुचलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिश्तेदार उसे कुंडा सीएचसी ले आए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के नाना ने थाने में तहरीर देकर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अनखोरिया निवासी सुरेंद्र प्रताप पटेल की शादी चकादरअली में हुई है। उसकी पत्नी रीता बेटे अर्जुन पटेल (5) के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए मायके गई थी। रविवार रात अर्जुन अपने नाना रामपाल पटेल के घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति तेजी से ट्रैक्टर लेकर निकला। अर्जुन तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबे पर जुटे परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। एसआरएन में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घरवालों में चीखपुकार मच गई। परिजन शव घर ले आए और सूचना पुलिस को दी। बच्चे के नाना की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें