फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Sat, 19 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के पास गुरुवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर एक ट्रक को रोक लिया। चालक की बेरहमी से पिटाई करके उसे बंधक बनाकर जेठवारा तिराहे पर लेकर पहुंच गए। चालक को वहीं फेंककर बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। चालक ने घटना की जानकारी जेठवारा पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने उसे मानधाता थाने पहुंचा दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के रतीपुर राजगढ़ निवासी अजय पांडेय पुत्र स्व. रामेेश्वर ट्रक चालक है। वह इलाहाबाद मुट्ठीगंज निवासी अमित का ट्रक चलाता है। गुरुवार को प्रतापगढ़ से खाली ट्रक लेकर इलाहाबाद की ओर देर रात करीब दो बजे जा रहा था। मानधाता थाना के गजेहड़ा जंगल के पास रास्ता खराब होने के कारण उसने रफ्तार धीमी कर दी। इस दौरान एक बोलेरो उसे ओवरटेक करते हुए आगे आकर खड़ी हो गई। ट्रक रुकते बोलेरो पर सवार चार बदमाश ट्रक पर सवार हो गए। ट्रक में रखे बिस्तर से चालक का मुंह दबा दिया और तमंचा सटाकर जमकर पिटाई की। इसके बाद एक बदमाश ट्रक चलाने लगा और उसके बगल बैठे बदमाश उसकी तलाशी लेने लगे। उसकी जेब में रहे 15 सौ रुपये छीन लिए।

अजय ने बताया कि काफी दूर ले जाने के बाद ट्रक रोककर बदमाशों ने उसके आंख में रूमाल और दोनों हाथ पीछे की तरफ बांधकर उसे कार में बैठाकर चल दिए। एक बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गया। बदमाश अजय को जेठवारा तिराहे के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सुबह उसे सड़क पर पड़े देखकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने उसके हाथ-पैर और आंख की पट्टी खोली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जेठवारा पुलिस ने अजय का प्राथमिक उपचार करवाकर उसे मानधाता थाने पहुंचा दिया। मानधाता पुलिस ने ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दी। चालक ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें