फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली किस्त दूसरे के खाते में भेजी गई

Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
लोहिया आवास के लाभार्थी के खाते के बजाए दूसरे के खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर हो गए। इसकी जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो खाता संशोधित कर रिपोर्ट भेजी गई, लेकिन दूसरी किस्त भी उसी खाते में ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन


कुंडा विकास खंड के सरियांवां गांव में शिव कुमारी को पिछले वित्तीय वर्ष में लोहिया आवास आवंटित हुआ था। खाता गलत होने के कारण उसकी पहली किस्त एक दूसरी महिला मंजू के खाते में चली गई। जब तक अधिकारी इसे रिकवरी कराते महिला ने खाते से पैसा निकाल लिया। इसके बाद इस खाते को सुधारकर फिर से रिपोर्ट भेजी गई। इसके बावजूद दूसरी किस्त भी मंजू के ही खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

जानकारी शिव कुमारी को हुई तो उसने शिकायत जिलाधिकारी से की। उन्होंने जांच डीपीआरओ को दी। बाद में दूसरे के खाते में पैसा जाने का पता चला तो अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। अब इस पैसे को किस तरह से रिकवर किया जाए, अधिकारी इस पर मंथन कर रहे हैं। इस संदर्भ में बीडीओ रमाशंकर सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। पैसा रिकवर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें