फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गी के विवाद में चचेरे भाई को गोली मारी

Thu, 18 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मुर्गी के विवाद में चचेरे भाई को गोली मार दी। बीच-बचाव करने आए चाचा को भी तमंचे की बट से घायल कर दिया गया। पुलिस गांव में तैनात है। घायल युवक को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जेठवारा थाना क्षेत्र के साहीपुर कटवढ़ निवासी मजीद (55) का अपने भाई रफीक से रंजिश चली आ रही है। बुधवार शाम मुर्गी को लेकर दोनों परिवार के बीच कहासुनी के दौरान लाठी डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान मजीद को मार खाता देख बेटा तौफीक उर्फ सोनू (20) उसे बचाने दौड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रफीक के बेटे तौफीक ने मजीद के बेटे सोनू पर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद तौफीक गिर पड़ा। तमंचे की बट से प्रहार कर चाचा शफीक को भी लहूलुहान कर दिया। लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। गोली लगने से घायल तौफीक व शफीक व मजीद को इलाज के लिए लेकर परिजन जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने तौफीक की हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें