फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाई सई, पुल किया गया बंद

Thu, 18 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
flood
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से सई नदी उफान पर है। दो दिनों से भारी बारिश होने से सई नदी का जलस्तर बढ़ना शुुरू हो गया है। बेल्हा देवी धाम के बगल सई नदी का पानी अगल-बगल के कुछ घरों में पहुंच गया है। जबकि दूसरे छोर पर पानी बराछा जंगल के आधे हिस्से में प्रवेश कर चुका है। जिससे लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गई है। वहीं दिलीपपुर रोड स्थित कादीपुर घाट में पानी बढ़ने से लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन


घाट का बढ़ा पानी आस-पास के विद्यालयों व घरों तक पहुंच गया है। वहीं सांगीपुर स्थित वीरशाहपुर घाट का पानी भी गांव की तरफ बढ़ना शुरू हो गया है। जबकि घुइसरनाथ इलाके में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी लगभग पुल तक पहुंच गया। खतरे की आशंका को देख तहसील प्रशासन ने पुल से आवागमन रोक दिया। जिला प्रशासन ने थानाध्यक्षों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पता लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन इलाकों में ऐहतियात बरतने को कहा गया है, जहां पर पानी बस्ती व गांव की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में थानों की पुलिस की हर दिन नदी के किनारे बसे गांवों की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को देनी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें