फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के घरवालों को बंधक बनाकर की लूट

Thu, 04 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कुंडा इलाके के जमेठी गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने दरोगा के घर धावा बोलकर नगदी समेत लाखों के जेवर लूट लिए। घटना के वक्त परिवार के लोग एक कमरे में सोए हुए थे। घर में घुसे बदमाशों ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर लूट की घटना को अंजाम दिया। खटपट की आवाज सुनकर घर के एक सदस्य के शोर पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश  फायरिंग करते हुए भाग निकले। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा के बेटे की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के जमेठी गांव निवासी आनंद सिंह उर्फ लल्लन सिंह पुत्र स्व. राज बहादुर हाईकोर्ट इलाहाबाद में आरएसओ हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। एक साल पहले ही उनके बेटे अखिल सिंह की शादी हुई थी। मंगलवार की रात उनके घर में करीब चार से पांच की संख्या में बदमाश घुस गए। जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसकी बदमाशों ने बाहर से कुंडी चढ़ा दी। इसके बाद दूसरे कमरों का ताला काटकर 10 हजार की नगदी व हार, झुमका, अंगूठी, मंगलसूत्र लूट लिया। इस दौरान आनंद सिंह का भतीजा रिंकू सिंह किसी काम से उठा तो रात में घर के अंदर कई लोगों के होने की आहट पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाश भागने लगे।

रिंकू सिंह के मुताबिक बदमाशों में एक कांवड़िया के वेश में था। उसने बदमाशों को ललकारते हुए पीछा किया तो उन्होंने उस पर फायर कर दिया। इससे वह रुक गया। शोर पर गांव के अन्य लोग भी आवाज लगाने लगे। इस पर बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। बाद में रिंकू घर में गया तो उसने परिजनों को बाहर निकालकर उन्हें सारी बात बताई। इस दौरान बारिश होने के कारण परिजन बदमाशों का पीछा भी नहीं कर सके। सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। दरोगा के पुत्र अखिल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें