फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक आफ बड़ौदा में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
धारूपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा(बीओबी) की शाखा में विद्यालय परिसर से घुसे चोरों ने सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया। तिजोरी नहीं तोड़ सके। लालगंज कोतवाली के धारूपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा की पीछे की दीवार अवधेश इंटर कालेज परिसर से सटी है। मंगलवार रात चोर विद्यालय परिसर में घुस गए और बैंक की पक्की दीवार की सेंध काटकर अंदर घुस गए। चोराें ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद गहदाला व फावड़ा से तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। गनीमत रही की चोर तिजोरी नहीं तोड़ सके। इससे लाखों रुपये चोरी होने से बच गए। बताया जाता है कि करीब पंद्रह लाख रुपये थे। चोरों ने बैंक में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लौटते समय विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चोराें ने आलमारी खंगाली और भाग निकले। लालगंज कोतवाल मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े नौ बजे शाखा प्रबंधक के साथ कैशियर धीरज कुमार व क्लर्क अजय तिवारी बैंक पहुंचे। बैंक मैनेजर ने पुलिस का तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें