मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों को आईसीयू की भी सुविधा मिलने लगेगी। राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में दस बेड का आईसीयू तैयार कराया जा रहा है। इससे गंभीर और हृदय रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। मरीजों को प्रयागराज और लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
जिले के सरकारी अस्पतालों में अब तक आईसीयू की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में हादसे में घायल होने वाले गंभीर मरीजों के साथ ही हार्टअटैक और ब्रेन हैमरेज के मरीजों को चिकित्सक प्रयागराज रेफर कर देते थे। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ता था। अब मेडिकल कॉलेज में दस बेड के आईसीयू का निर्माण कराया जा रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड के पास आईसीयू का निर्माण कराया जा रहा है।
अब दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज, दिल की बीमारी के रोगी व ब्रेन हेमरेज से पीड़ित होने वाले मरीजों का उपचार आईसीयू वार्ड में होगा। उन्हें प्रयागराज नहीं जाना होगा। अब तक जिले में यह सुविधा नहीं थी। इस कारण प्रयागराज के निजी अस्पताल में गंभीर मरीजों को इलाज के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी।
मेडिकल कॉलेज में पुराने चिल्ड्रेन वार्ड में आईसीयू वार्ड तैयार कराया जा रहा है। इससे गंभीर रोगियों का उपचार करने में मदद मिलेगी। मरीजों को प्रयागराज नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. आर्यदेश दीपक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज