फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ठेकेदार के बेटे ने लिपिक से की अभद्रता, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में गुटखा खाकर पाउच फेंकने से मना करने पर ठेकेदार के बेटे ने लिपिक को पीटने की धमकी दी। उच्च अधिकारियों के साथ ही मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन व नगर कोतवाली पुलिस से लिपिक ने शिकायत की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण खंड एक में कार्यरत अनुबंध लिपिक राजकुमार सरोज का आरोप है कि दो जून को कुंडा इलाके के ठेकेदार का बेटा कार्यालय आया था। कुर्सी पर पैर रखकर बैठने के साथ गुटखा खाकर उसने पाउच कार्यालय में ही फेंक दिया। लिपिक के विरोध करने पर ठेकेदार के बेटे ने अभद्रता की और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।
लिपिक ने मामले का वीडियो बना लिया। विवाद बढ़ने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। लिपिक ने पुलिस के साथ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन व अधीक्षण अभियंता से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें