मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक के कहने के बावजूद दो साल के बच्चे की एचआईवी जांच करने से लैब टेक्नीशियन ने इन्कार कर दिया। मामला सीएमएस तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर जांच के लिए सैंपल लिया गया।
पट्टी के रहने वाले एक दो साल के बच्चे के नाक-कान और गले में दिक्कत है। परिजन उसे लेकर ईएनटी चिकित्सक डॉ. विवेक केसरवानी के पास पहुंचे। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही। इससे पहले अन्य जांच के साथ एचआईवी जांच के लिए कहा। परिजन पैथोलॉजी पहुंचे तो टेक्नीशियन ने इन्कार कर दिया। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि एचआईवी जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि छोटे बच्चों की एचआईवी जांच नहीं होगी। जांच न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।