फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: पत्नी की शिकायत पर पति व प्रेमिका हिरासत में

सार

पट्टी इलाके के सरसतपुर गांव में पति प्रेमिका के साथ घर छोड़कर फरार हो गया इसकी शिकायत पत्नी ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Pratapgarh - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी इलाके के सरसतपुर गांव में पति प्रेमिका के साथ घर छोड़कर फरार हो गया। इसकी शिकायत पत्नी ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 

सरसतपुर निवासी पति अपनी एक प्रेमिका को बीते 10 मई को लेकर फरार हो गया था। विवाहिता को पता चला कि उसका पति दिल्ली में है तो वह दिल्ली गई और अपने पति को जबरिया लेकर गांव चली आई। इसके बाद पीछे से प्रेमिका भी गांव पहुंची और मंगलवार को दोनों पक्ष थाने में उपस्थित हुए।
 

कोठियार निवासी विवाहिता का आरोप है कि उसकी शादी करीब 4 वर्ष पूर्व सरसतपुर निवासी युवक से हुई।इस दौरान उसके पति का पड़ोस की ही युवती से जिसकी शादी हो चुकी है से प्रेम हो गया और उसे लेकर फरार हो गया। जब वह फरार हुआ था तो विवाहिता को एक बच्चा पैदा हुआ था। जो अब लगभग 4 माह का है। विवाहिता अपनी छोटी बहन के साथ पति के दिल्ली में होने की सूचना पर दिल्ली पहुंच गई। पति को जबरन अपने साथ गांव लेकर चली आई। पुलिस समाधान निकालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें