राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा की ओर से राहुल गांधी की तुलना रावण से करने और इसका पोस्टर लगाने को बीजेपी के गिरते स्तर का प्रतीक करार दिया है। उन्होंने शनिवार को इसके लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर निशाना साधा।
शनिवार को लालगंज कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी का ऐसा पोस्टर तैयार कर भाजपा नेताओं ने अपना दूषित मानसिकता जनता के सामने उजागर कर दी है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इसका खंडन नहीं किया है। वह रोज जनता को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन इस प्रकरण पर कुछ न बोलना भाजपा की दूषित मानसिकता दर्शा रही है। इसके पूर्व प्रमोद तिवारी ने क्षेत्र के अगई मोड़, पूरे बकियन, कैथौला, वीरशाहपुर, घुइसरनाथ धाम में भी लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर अमित प्रताप सिंह, संतोष द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, ददन सिंह, अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव मौजूद रहे। संवाद