फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोर्ट के आदेश पर धोखे से जमीन हड़पने का केस दर्ज

Sat, 07 Oct 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर बिंधन रिखैय्यापुर गांव की किरन यादव ने कोर्ट के आदेश पर परिवार के कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

किरन की शादी मानिकपुर के मऊदारा गांव के राजकुमार के साथ हुई है। पीड़िता के अनुसार उसके पिता जीतलाल लगभग 20 से 25 वर्षों से लापता हैं। इससे उसके परिवार के कुछ लोग फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर उसकी पैतृक जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। नियमानुसार पिता की भूमि उसी को मिलेगी, लेकिन आरोपी इसे हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की शिकायत पुलिस से करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट से गुहार लगाने के बाद अब पुलिस ने किरन के परिवार के राजेश व अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें