फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने सुशीला देवी से पूछा कि किन-किन योजनाओं का मिला लाभ

विज्ञापन
एनआईसी में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को प्रतीकात्मक चाभी देते डीएम न? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के 1700 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। इस दैारान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों ने ऑनलाइल संवाद भी किया। डॉ. नितिन बंसल ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के 15 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक आवास की चाबी का वितरण किया। वहीं, ब्लाकों में आयोजित कार्यक्रम में सौ-सौ लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के एनआईसी में हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीधे लाभार्थियों से बात की। जिले की आवास योजना की लाभार्थी विकास खंड लक्ष्मणपुर के देवली गांव निवासी सुशीला देवी से पूछा कि किन-किन योजनाओं का लाभ अभी तक प्राप्त हुआ है। सुशीला देवी ने बताया कि शौचालय, राशन कार्ड, विद्युत कनेक्शन का लाभ उन्हें मिला है।
लेकिन अब पक्का मकान पाकर वह बहुत खुश है। सुशीला ने सीएम को बताया कि पहले उसके पास कच्चा मकान था। जिसके कारण बहुत तकलीफें उठानी पड़तीं थीं। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से आज बहुत खुश हूं। मुख्यमंत्री ने सुश्ीला देवी से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

शेष लाभार्थियों को भी मिलेगा जल्द लाभ
डीएम ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कुल 26,311 आवास स्वीकृत हुये थे जिसके सापेक्ष 22478 आवास पूर्ण हो गये है। वर्ष 2021-22 में 16,688 आवास स्वीकृत हुए थे। जिसके सापेक्ष अब तक 371 आवास पूर्ण किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में 2416 आवास स्वीकृत हुये थे जिसके सापेक्ष 1455 पूर्ण हो गये है एवं वर्ष 2021-22 में 1227 आवास स्वीकृत हुये जिसके सापेक्ष 29 आवास पूर्ण हो गये हैं शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें