फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से रात तक बरसे बादल, जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
बुधवार को दिनभर हुई रिमझिम बारिश। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले में बुधवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हुई। सुबह से रात तक बादलों ने झड़ी लगाए रखी। शाम को तेज बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सुबह बरसात होने से बच्चे और शिक्षक भीगते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा था। बुधवार को सुबह तड़के ही बारिश शुरू हो गई। दिनभर बरसात होती रही। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही थीं। इससे बाजारों में जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं सड़कों पर गिने-चुने वाहन ही दिखाई पड़ रहे थे। सुबह साढ़े सात बजे के बाद रात तक लगातार बारिश हुई।
दिनभर हुई बरसात से शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव हो गया। ग्रामीण इलाकों में भी पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कुल 28.0 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। बरसात से दुकानदारों को भी भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। शहर में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि अभी दो दिन तक मौसम में कोई सुधार की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

किसानों के लिए आसमान से बरसा सोना
दो दिन से बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। झमाझम बरसात से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। दलहन-तिलहन और धान की फसल बारिश से काफी फायदा होगा। हालांकि उरद और मूंग की फसल को नुकसान हो सकता है।

बुधवार को हुई रिमझिम बारिश से एसपी कार्यालय में भरा पानी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें