फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दावा पंद्रह मिनट का, आपूर्ति बहाल करने में लग रहे 72 घंटे

Mon, 01 Apr 2024 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग का खोखला दावा उपभोक्ताओं की परेशानी का सबब बन गया है। पंद्रह मिनट में फॉल्ट सही करने का दावा करने वाले बिजली विभाग को आपूर्ति बहाल करने में 72 घंटे लग जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में बिजली विभाग की लापरवाही उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में फॉल्ट की समस्या आ रही है। समय से फॉल्ट सही न होने पर गर्मी में उपभोक्ता पसीने से तर बतर हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति सही होने से दैनिक कार्यों में भी बाधाएं उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। जिले में बिजली विभाग के चार डिविजन हैं। प्रत्येक डिविजन में उपकेंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक उपकेंद्रों पर दो से तीन फीडर काम करते हैं। हर एक फीडर पर तीन निविदा कर्मियों की ड्यूटी रहती है। निविदा कर्मियों को फॉल्ट सही करने के लिए भेजा जाता है। जिले में कुल 64 उपकेंद्रों पर 215 फीडर लगे हैं। फीडरों पर कुल 645 निविदा कर्मी तैनात है। हाल फिलहाल में हुई फॉल्ट की समस्या को सही करने में विभाग को तीन दिन तक लग गए। कई मामलों में जानकारी होने के बाद भी निविदा कर्मी मौके पर जाना उचित नहीं समझते। क्षेत्रीय लोगों के दबाव के बाद फॉल्ट को सही किया जाता है। विभाग की मनमानी लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। अधीक्षण अभियंता इं. सत्यपाल ने बताया कि कुछ फीडरों का क्षेत्र बड़ा होता है। वहां पहुंचने में ही कर्मचारियों को आधे घंटे का समय लग जाता है। साइकिल और बाइक से ही कर्मचारी फॉल्ट सही करने जाते हैं। प्रयास रहता है कि समय से फॉल्ट को सही करके आपूर्ति बहाल की जाए, लेकिन तकनीकी समस्याएं होने के कारण फॉल्ट सही होने में समय लग जाता है।
केस 1-
0 सोनाही विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इटवा गांव में कुछ दिन पहले मेन लाइन की केबल टूटकर गिर गई। जिससे आपूर्ति बंद हो गई। करीब चार हजार उपभोक्ता आपूर्ति न होने से परेशान हो गए। शिकायत के बाद भी कर्मचारी तार जोड़ने नहीं आए। तीन दिन बाद कर्मचारियों ने केबल जोड़कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

केस 2 -
0 रानीगंज विद्युत उपकेंद्र के सिपाहमहेरी में ट्रक की टक्कर से बिजली पोल टूट कर गिर गया। शिकायत के बाद भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। करीब 24 घंटे के बाद फॉल्ट सही कर आपूर्ति बहाल की गई।
केस 3-

0 अजगरा विद्युत उपकेंद्र के तेजगढ़ गांव में 24 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका। जबकि नियम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के ट्रांसफार्मर बदलना होता है। ग्रामीणों की नाराजगी पर पांच दिन बाद ट्रांसफार्मर बदला गया।
डिविजन वार उपकेंद्र और फीडरों की संख्या
-
डिविजन उपकेंद्र फीडर
प्रतापगढ़ 22 73
लालगंज 15 47
कुंडा 16 55
रानीगंज 11 40




ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे मिलेगी बिजली
प्रतापगढ़। गर्मी के मौसम में बिजली विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे ही आपूर्ति बहाल की जाती थी। कुल 3 लाख 92 हजार ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली व्यवस्था का लाभ मिलेगा। अधीक्षण अभियंता इं. सत्यपाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का आदेश जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें