फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चाचा को गोली मारने वाले भतीजे व साथी पर मुकदमा

Wed, 18 Oct 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भंगवा सरोज बस्ती में मंगलवार की रात चाचा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने भतीजे व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए साथी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

भंगवा सरोज बस्ती निवासी पंकज सरोज उर्फ गोरे को पड़ोस के रहने वाले भतीजे रोहित सरोज ने मंगलवार को गोली मार दी थी। फायर की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने रोहित के साथी शहबाज को तमंचे के साथ पकड़ लिया। घायल पंकज व शहबाज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायल पंकज के भाई जैस की तहरीर पर पुलिस ने रोहित सरोज व शहबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शहबाज को जेल भेजा गया है। रोहित की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें