फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी प्रधानाध्यापक ने तीन साल पहले पड़ोसी बालिका के साथ ही ऐसी हरकत की थी।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे गुलाबराय स्थित एक सरकारी स्कूल में दो मासूम छात्राओं के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने अश्लील हरकत की। छात्राओं की आपबीती सुन स्कूल पहुंचे ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी भी पहुंचकर छानबीन कर रिपोर्ट दी। जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शुक्ल को निलंबित कर दिया। पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने निलंबित शिक्षक अनिल कुमार शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष जेठवारा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में आरोपी शिक्षक ने पड़ोस की रहने वाली एक बालिका के साथ ऐसी हरकत की थी। पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मंगलवार को पीड़ित छात्राओं का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा।
छह माह ही बची है नौकरी
लीलापुर के डांडी के रहने वाले आरोपी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शुक्ल 59 वर्ष पार कर चुके हैं। सेवानिवृत्त होने में छह माह का समय ही बचा है। उनकी करतूत से परिवार समेत गांव के लोग भी हैरत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें