हादसे में घायल युवक का चल रहा है उपचार।
- फोटो : अमर उजाला
करेली के रहने वाले हैं जान गंवाने वाले युवक
पुलिस के अनुसार सोमवार को भोर में चिलबिला पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनावा के पास सुल्तानपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में प्रतापगढ़ की तरफ से जा रहे डंपर ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार पांच व्यक्ति गंभीर घायल हो गए, जिनमें दो व्यक्तियों विकास (24) पुत्र राजू साहू और अंकित साहू पुत्र सुभाष चंद्र की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि सत्यम साहू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायल अखिल साहू (18) पुत्र राजकुमार, निवासी चटकहना थाना नैनी जिला प्रयागराज, सत्यम साहू (22) पुत्र राजू साहू निवासी करेहेदा थाना करेली और विवेक साहू (24) पुत्र राम कैलाश साहू निवासी करेहदा थाना करेली जनपद प्रयागराज को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भिजवाया गया। जहां से तीनों घायलों को एसआरएन हॉस्पिटल प्रयागराज रेफर किया गया। उपचार के दौरान सत्यम साहू की भी मौत हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग जाने के कारण कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।