फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
पीवीपीजी कालेज में भाजपा कार्यकर्ताओं कार्यशाला में बोलते मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नागेंद्र स? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर के पीबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अतिरिक्त सदस्यता अभियान सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि आगामी 29 अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह मेरा परिवार भाजपा परिवार, अतिरिक्त सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक नवंबर से नई वोटर लिस्ट का भी प्रकाशन हो रहा है। हर मतदान केंद्र पर नए बूथ बन गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी बूथों पर समिति का गठन करने, बूथों पर नए मतदाताओं को जोड़ने तथा पन्ना प्रमुख बनाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने कहा कि सदस्यता अभियान को गति देकर भारतीय जनता पार्टी की मेरा परिवार भाजपा परिवार की परिकल्पना को पूरा करना है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुचि केसरवानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें