फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव से आगाज, 2024 में होगा सपा का सूपड़ा साफ : केशव

विज्ञापन
बेलखरनाथ ब्लाक के करमाही गांव में पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह की मां इंदुमती सिंह के चित्र पर पुष? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह की मां के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार को करमाही पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर हमला बोला। रामपुर व आजमगढ़ में भाजपा की शानदार जीत का हवाला देते हुए कहा कि उपचुनाव से 2024 के लोकसभा चुनाव की जीत का आगाज हुआ है। 2024 में सपा का सूपड़ा साफ होगा। सपा के मंसूबों से जनता वाकिफ हो चुकी है। अब जनता उनके झूठे वादों में आने वाले नहीं है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामपुर व आजमगढ़ सपा का गढ़ माना जाता था, लेकिन दोनों ही जगह भाजपा को मिली जीत ने यह भ्रम दूर कर दिया है। इससे यह बात साबित होती है कि भाजपा को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 1.40 बजे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ हेलिकॉप्टर से करमाही गांव पहुंचे। पूर्व मंत्री की मां के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का स्थान कोई नहीं ले सकता है।
विज्ञापन

करमाही में जुटी सूबे की सरकार
पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा समेत कई मंत्री, विधायक और सांसदों का लगा रहा जमावड़ा रखहा। करमाही गांव में मंगलवार को भाजपा के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेश्वर सिंह तोमर, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, राज्य मंत्री डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बौद्ध भिक्षु भदंत मित्र, पडरौना के सांसद आरपीएन सिंह, सांसद संगमलाल गुप्ता, पूर्व प्रधानमंत्री अटल स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिनिधि रहे पीके मिश्र, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, पूर्व राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने भी पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की मां को श्रद्धांजलि दी।
आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मिर्जापुर के विधायक रामवीर सिंह, देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी, मऊ के विधायक रामनिवास चौहान, सरोजिनी नगर के विधायक तारकेश्वर सिंह, लंभुआ के विधायक सीताराम वर्मा, भाजपा नेता सुरेश्वर सिंह बेदी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, एमएलसी सुरेश चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री अमरपाल मौर्य, भाजपा नेता अश्विनी त्यागी, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इन मंत्रियों ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि
जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक, लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह, गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अजीत सिंह पाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, उप्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव, उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश सुभाषचंद्र सिंह, श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री मनोहर लालजी (मन्नू कोरी) ने भी पूर्व मंत्री की मां के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें