फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में 60 सीटों पर होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर है, जो बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई में रूचि रखते हैं। डाॅ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पूरे केशवराय में एमबीबीएस के साथ 60 सीटों पर बीएससी नर्सिंग की भी पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि भवन निर्माण के लिए 985.31 लाख का बजट शासन ने जारी किया है। भवन तैयार करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई-2 प्रयागराज को मिला है। भूमि पूजन हो गया है। कार्यदायी संस्था को एक साल के भीतर भवन तैयार कर विभाग को हैंडओवर करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में मेडिकल कॉलेज में बीएसएसी नर्सिंग की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ओटी टेक्नीशियन और एक्सरे टेक्नीशियन के साथ पैथालॉजी टेक्नीशियन की पढ़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें