फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नशे में जीजा से मारपीट में साले ने गंवाई जान

Fri, 20 Oct 2023 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नरवल गांव में बृहस्पतिवार की शाम राजू बेड़िया उर्फ हेगड़ा(42) अपने जीजा नकछेद के घर गया था। बताया जाता है कि यहां दोनों ने एक साथ जमकर शराब पी। फिर नशे में धुत जीजा से से हुई मारपीट में साले की मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसका दम टूट गया। राजू की पत्नी ने आरोपी जीजा, बहन और भांजी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।



रात नौ बजे नशे में धुत होकर किसी बात को लेकर जीजा व साले के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि नकछेद ने अपनी पत्नी बिल्लू व पुत्री लोधे के साथ मिलकर राजू को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में घायल साले व जीजा को आननफानन में सांगीपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने राजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राजू की मौत हो गई। जबकि घटना में घायल बहनोई नकछेद का सीएचसी में गंभीर हालत मे उपचार चल रहा है। उधर, घटना के बाद ही मृतक की पत्नी कुसुम की तहरीर पर जीजा नकछेद, उसकी पत्नी व बेटी के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन




देर रात राजू की मौत के बाद पुलिस मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए जांच में जुट गई। उदयपुर एसओ निकेत भारद्वाज ने बताया कि शराब के नशे में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हुई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें