फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कार की टक्कर से बाइकसवार की मौत

Fri, 20 Oct 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोहड़ौर के मकूनपुर गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइकसवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव के गुलाम हुसैन (62) शुक्रवार को बाइक से कोहड़ौर बाजार जा रहे थे। मकूनपुर गांव के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल को लेकर पुलिस सीएचसी कोहंड़ौर पहुंची, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय मृतक के सिर में हेलमेट नहीं था। मामले की जानकारी पर मृतक की पत्नी सहित तीनों बेटों का बुरा हाल है। कोहड़ौर एसओ रेखा ने बताया कि मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें