फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में बमबाजी, महिला समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
नगर कोतवाली के खजुरनी गांव में बुधवार की देर रात हिस्ट्रीशीटर ने बमबाजी व असलहे से फायरिंग कर ग्रामीणों को खौफजदा कर दिया। बमबाजी में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इस मामले में तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खजुरनी के रहने वाले अश्वनी तिवारी (49) की गांव के ही हिस्ट्रीशीटर राकेश तिवारी उर्फ पप्पू के साथ पुरानी रंजिश है। राकेश कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। दो माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी थी। बुधवार की रात राकेश तिवारी ने अश्वनी तिवारी के पड़ोसी को अनायास ही पीट दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। पुलिस के मुताबिक राकेश तिवारी ने अपने परिवार व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर बमबाजी और असलहे से फायरिंग शुरू कर दी।
बमबाजी में अश्वनी तिवारी, मनोज तिवारी (39), सीता (40) व अंकित तिवारी (19) घायल हो गए। इस बीच बम राकेश की बाइक से टकरा गया। जिससे उसकी बाइक जलने लगी। बमबाजी के बीच कुछ लोग साहस कर दौड़े। तब जाकर हमलावर पीछे हटे। बमबाजी में घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां अश्वनी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद सीओ सिटी अभय पांडेय भारी फोर्स लेकर खजुरनी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से भाग निकले। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर तांडव मचाया। इस मामले में अश्वनी पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राकेश तिवारी, मुकेश तिवारी, नितिन तिवारी समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें