फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्रा की मौत

विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद मेडिकल कालेज शव पहुंचने पर जुटी भीड़ - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कॉलेज में छुट्टी के बाद घर लौटते समय मानधाता थाना क्षेत्र के अकारीपुर निवासी छात्रा प्रियंका पटेल (17) को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के अकारीपुर निवासी इंद्रपाल पटेल की बेटी प्रियंका पटेल अनंत प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। बुधवार को वह कॉलेज गई थी। शाम को अवकाश होने पर सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। घाटमपुर मोड़ के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। आननफानन लोगों की मदद से घायल प्रियंका को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब तक परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए थे। उसकी मौत की खबर मिलने पर परिवारीजन बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें