फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस पर चलाए बम, दो दबोचे गए

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
तमंचा लेकर बाइक से घूम रहे दो युवकों ने रोकने पर पुलिस पर बम फेंक दिया। हालांकि बम फटा नहीं। पुलिसकर्मियों ने दोनों को दबोच लिया। उनके पास से तमंचा व बम बरामद हुआ। साहस का परिचय देने वाली पीआरवी टीम को क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने इनाम दिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के केवटापुर निवासी जगदीश कुमार पटेल और अरुण वर्मा मंगलवार रात बाइक से जाजापुर की ओर गए थे। बाइक सवार जगदीश को हाथ में तमंचा लहराते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार युवकों को दौड़ा लिया। कुछ दूर जाने के बाद पुलिस ने जगदीश को दबोच लिया। दूसरा आरोपी अरुण अंधेरे का फायदा उठाकर छिप गया।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रानीगंज भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन करने लगे। पुलिस के अनुसार बचने के लिए अरुण वर्मा ने पुलिसकर्मियों पर बम फेंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से तमंचा व बम बरामद हुआ। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें