केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट को चिंताजनक बताया। रविवार को लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर...
केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट को चिंताजनक बताया। रविवार को लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि हर क्षेत्र में बढ़ रही बेरोजगारी व आसमान छू रही मंहगाई के साथ भ्रष्टाचार व अराजकता से जनता त्रस्त हो चुकी है। आवारा मवेशी व बिजली की किल्लत से प्रदेश में किसानों की हालत खराब है।
विज्ञापन
कोरोना के चलते हजारों लोगों को अपनी जान की कीमत चुकानी पड़ी है। इसके बाद प्रदेश में अर्थव्यवस्था व स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। तिवारी ने कहा कि प्रदेश की दुर्दशा के पीछे यूपी सरकार की खराब नीतियों के साथ ही भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी बराबर का जिम्मेदार है। तिवारी ने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए दो करोड़ रुपये की जमीन अट्ठारह करोड़ में खरीदी गई।
प्रदेश में हो रहे अनैतिक व अविवेकपूर्ण कार्यों तथा नीतियों के बाद भी भाजपा नेतृत्व सरकार को प्रमाणपत्र बांट रहा है। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सरकार व शिक्षा विभाग पर हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं के लिए वसूले गए तीन अरब छह करोड़ रुपये की बंदरबांट का आरोप लगाया। मोना ने कहा कि परीक्षा कराई नहीं जा सकी और न ही कापी व पेपर छापा जा सका। इसके बाद भी परीक्षा के लिए छात्रों से लिए गए रुपये नहीं लौटाए गए।